बाप-बेटी फार्मस्टे: शहरी जीवन छोड़, लोगों को खेती सिखा रही है यह पिता-पुत्री की जोड़ी
ज़्यादा से ज़्यादा लोग खेती को समझ सकें, इसके लिए ये बाप बेटी की जोड़ी Educational Permacultural Farm Tour कराते हैं। Sustainable Farming की जानकारी के साथ-साथ महाराष्ट्र के अनिल और स्नेहा राजगुरु ने यहाँ आने वाले मेहमानों के लिए एक खूबसूरत फार्मस्टे भी बनाया है। शहर में पली-बढ़ी स्नेहा राजगुरु को खेती और फल-सब्जियों को उगाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के चलते जब वह अलग-अलग जगहों पर ठहरने जाती थीं, तब उन्होंने फार्मस्टे के कल्चर को करीब से जाना और उन्हें खेती में रुचि हुई। इस तरह शुरुआत हुई परमाकल्चर बाप-बेटी फार्म की! उन्होंने काफ़ी रिसर्च और ट्रेनिंग के बाद परमाकल्चर खेती के बारे में अच्छे से जाना और सस्टेनेबल जीवनशैली का महत्व समझते हुए इस पिता-पुत्री की जोड़ी ने तलेगाँव के पास दो एकड़ ज़मीन खरीदकर खेती करना शुरू किया। इस तरह सिर्फ एक साल में उन्होंने यहाँ एक खूबसूरत, हरा-भरा फार्म बना दिया। सस्टेनेबल फार्मिंग की जानकारी के साथ-साथ अनिल और स्नेहा ने यहाँ आने वाले मेहमानों के लिए एक खूबसूरत फार्मस्टे भी बनाया है। बहुत से लोग ...