3 बाते आपकी लाइफ में बङा बदलाव ला सकती है
3 बाते आपकी लाइफ में बङा बदलाव ला सकती है हम हमेशा सोचते हैं लाइफ में कुछ बङा करना है तो बडी बडी बातों पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन असलियत में अगर लाइफ में हमको कुछ बड़ा करना है तो छोटी छोटी बातों ध्यान देना चाहिए। अपनी छोटी छोटी हरकतों को देखना चाहिए, अपनी छोटी छोटी habits change करना चाहिए क्योंकि छोटे छोटे परिर्वतन ही बङा बदलाव ला सकते हैं। मैं आपके साथ 3 बातें जो आपकी जिंदगी बदल दे शेयर करना चाहूंगा, अगर आपने यहीं बाते अपनी life में उतार लें तो काफी कुछ बदल सकता है। 1 कभी भी गुस्से में जवाब ना दे हम बडी आसानी से कहे देते हैं अरे गुस्से में था तो बोल दिया मैं उम्मीद नहीं करता, पर आप की बात सामने वालों को कितनी तकलीफ देगी यह हम नहीं देख पाते हैं। हम बोलकर भूल जाते हैं पर सामने वाला शायद उसको जिंदगी भर नहीं भूल पाता है। तो इसका हल क्या है? कहते हैं जब आपके पास कुछ अच्छा कहने का ना हो तो चुप रहना बेहतर है उसे कहीं बार रिश्ते टूटने से बच जाते हैं। जब भी गुस्सा आए कोशिश करें अपने आप को शांत रखें, कोई भी जवाब ना दे किसी को किसी से बात ना कर...